मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड
पंजीकृत कार्यालय ब्लाक नं.-7, शक्‍तिभवन, रामपुर, जबलपुर - 482008 (म.प्र.)
लाइन परिचारक (संविदा) के पद पर नियुक्‍ति
तृतीय सूची (प्रतीक्षा सूची सहित)
     शारीरिक दक्षता परीक्षा एंव अर्हता हेतु आवश्यक अभिलेखों के सत्यापन हेतु चयनित उम्मीदवारों को दिनांक 14 से 17 मार्च 2012 तक, जैसा कि बेवसाईट www.mpez.org पर प्रदर्षित सूची में उम्मीदवारों के नाम के आगे दर्षाया गया है, निम्नानुसार स्थान व समय पर उपस्थित होना है।
कंपनी का नाम स्थान समय
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मे चयनित उम्‍मीदवार ट्रेनिंग सेंटर, निष्ठा परिसर, बिजली नगर कालोनी, गोविन्दपुरा, भोपाल प्रातः 10:00 बजे
पश्‍चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मे चयनित उम्‍मीदवार कार्या. मुख्‍य अभियंता (इंदौर क्षेत्र) पोलो ग्राउंड, जी.पी.एच. कम्‍पाउंड, इंदौर प्रातः 10:00 बजे
उम्‍मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु निर्धारित तिथि पर निम्‍नलिखित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है:
1. शैक्षणिक योग्यता (10 वीं पास की अंक सूची) मूल एवं एक अभिप्रमाणित छायाप्रति
2. व्यवसायिक योग्यता (आई.टी.आई. विद्युत(इलेक्‍ट्रिक)/लाईनमेन/वायरमेन ट्रेड) की अंकसूची एवं प्रमाणपत्र मूल एवं एक अभिप्रमाणित छायाप्रति
3. मध्यप्रदेश राज्य का मूल निवासी प्रमाणपत्र मूल एवं एक अभिप्रमाणित छायाप्रति
4. एमपी आनलाइन द्वारा प्राप्‍त पावती एवं भरे गये आवेदन का कम्प्यूटराईज्ड प्रिंटआउट मूल एवं एक अभिप्रमाणित छायाप्रति
5. फोटोयुक्‍त मूल पहचान परिचय पत्र : ड्रायविंग लायसेंस/मतदाता पहचानपत्र/बैंक पासबुक/पासपोर्ट अथवा शाला/आईटीआई के प्राचार्य से सत्यापित आवेदक का छायाचित्र (कोई एक) मूल एवं एक अभिप्रमाणित छायाप्रति
6. नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो 6 नग
यदि लागू हो तो, निम्नलिखित दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा:
7. जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ावर्ग के उम्‍मीदवारों हेतु) अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी किया गया मूल एवं एक अभिप्रमाणित छायाप्रति
8. मीटर रीडर या 33/11 के.व्ही. उपकेन्‍द्र मे ठेके के कार्य संबंधी अनुबंध (उपकेन्‍द्र के सहायक अभियंता/कनिष्‍ठ अभियंता द्वारा अभिप्रमाणित) मूल एवं सहायक या कनिष्‍ठ अभियंता द्वारा एक अभिप्रमाणित प्रति
9. (अ) म.प्र.रा.वि.मं./विद्युत वितरण कंपनी मे कार्य के दौरान मृत कर्मचारियों मूल एवं एक अभिप्रमाणित छायाप्रति के आश्रित संबंधी प्रमाण,
(ब) आश्रित होने के संबंध मे शपथपत्र
(स) अनुकंपा नियुक्‍ति हेतु दिये गये आवेदन की प्रति/पावती
मूल एवं एक अभिप्रमाणित छायाप्रति
10. शासकीय/अर्ध शासकीय/निजी उपक्रम के अभ्यर्थी हेतु नियोक्‍ता द्वारा जारी मूल एवं एक अभिप्रमाणित छायाप्रति अनापत्‍ति प्रमाण पत्र मूल एवं एक अभिप्रमाणित छायाप्रति
           शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक उत्‍तीर्ण करने की दशा में नियुक्‍ति पत्र जारी किया जावेगा। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित कंपनी द्वारा उपस्थिति हेतु निर्देशित किया जावेगा। माननीय उच्‍च न्यायालय निर्देशों के पालन में चयन प्रक्रिया में सम्मिलित किये गए उम्मीदवारों की नियुक्‍तियॉं माननीय उच्‍च न्यायालय जबलपुर में इस संबंध में उनके द्वारा दायर याचिकाओं पर माननीय न्यायालय कें अंतिम निर्णय के आधीन होंगी।
बिजली की चोरी दंडनीय अपराध है । अतिरिक्‍त्‍त सचिव

मुख्य पेज

लाईन परिचारक (संविदा)

पूर्व क्षेत्र

लाईन परिचारक (संविदा)

मध्य क्षेत्र तृतीय सूची
पश्‍चिम क्षेत्र तृतीय सूची

AE/JE Recruitment

AE (Contract)
JE (Contract)
AE (Distribution)
JE (Distribution)
AE (Distribution) From Waiting List
AE (Contract)-11 for Documents Verification
AO (D)-11 for Documents Verification
JE (Contract)-11 for Documents Verification
JE (Distribution) From Waiting List 
AO (Distribution) From Waiting List 

Fonts Problem

Having problem in reading any of the text on any site/service. Click here to download the font and install the same on your system (PC).

Support

If you are experiencing any problem, kindly send a email to support@mpez.org with details of the problem.